फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bus service,roadway bus,Rewari News

जयपुर, चंडीगढ़, कोटकासिम रूट पर आज से चलेंगी नई रोडवेज बसें

Sat, 21 Nov 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bus service,roadway bus,Rewari News
कोरोना काल में पटरी से उतरी परिवहन व्यवस्था अब वापस लौट रहने लगी है। रोडवेज प्रबंधन की ओर से आए दिन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। रोडवेज प्रबंधन की ओर से अधिक यात्री वाले रूटों पर रविवार से नई बसें चलाने का फैसला लिया हैं। अधिकतर बसें लंबे रूट पर चलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते मार्च माह में रोडवेज बसों को संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। जून माह से दोबारा से रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया था। रोडवेज प्रबंधन की ओर से जयपुर रूट पर 5 नई बसों, चंडीगढ़ रूट पर दो, कोटकासिम रूट पर 3 व एक बस कोसली रूट पर चलाई जा रहीं हैं। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने से रोडवेज प्रबंधन को विभागीय घाटा कम करने में काफी मदद मिलेगी, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण लंबे रूटों पर बसों का संचालन बंद होने से विभाग को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेगी नई बस
इससे पहले जयपुर रूट पर 6 बसे चलाई जा रहीं थी। अब 5 ओर नई बसों का संचालन किया जाएगा। ये बस सुबह 4:50, सुबह 5 बजकर 10 मिनट, सुबह 5 बजकर 30 मिनट, सुबह 6 बजकर 6:20 मिनट व 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। वहीं चंडीगढ़ रूट पर पहले से तीन बसों का संचालन किया जा रहा था। अब दो ओर नई बस चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को शाम 8 बजकर 40 मिनट व 9 बजकर 30 मिनट पर नई बस सेवा मिलेगी। कोटकासिम रूट पर सुबह 9:30 बजे, 10:30 बजे व एक बजकर 30 मिनट पर यात्रियों को नई बस सेवा मिलेगी। वहीं, कोसली से रेवाड़ी के लिए लिए किलोमीटर स्कीम के तहत एक नई बस का संचालन किया जाएगा। यह बस कोसली 9:30 बजे रेवाड़ी के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक यात्री वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रहीं हैं। आगे भी यात्रियों की संख्या देखकर बसों को चलाया जाएगा।
- नवीन शर्मा, रोडवेज महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed