फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bus pass is necessary for students, fee receipt will not suffice

Rewari News: विद्यार्थियों को बस पास जरूरी, फीस रसीद से नहीं चलेगा काम

Sat, 17 Aug 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bus pass is necessary for students, fee receipt will not suffice
फोटो: 01रेवाड़ी। बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर निकल रही बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रोडवेज की बसों में अब विद्यार्थी बस पास फीस की रसीद दिखाकर सफर नहीं कर पाएंगे। यह रसीद बस जारी होने तक कुछ दिन के लिए ही मान्य रहती है। जबकि बस पास की जगह विद्यार्थी शिक्षण संस्थानों की तरफ से दी जाने वाली बस पास फीस की रसीद दिखाकर ही सफर करते हैं।
फीस रसीद की बजाय बस पास दिखाने को लेकर कई बार परिचालकों के साथ विवाद भी हो चुका है। इस समस्या से निपटने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने इस बार सत्र की शुरुआत में ही बस पास दिखाकर ही रोडवेज की बसों में यात्रा करने से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। कई युवा दूसरे विद्यार्थियों की रसीद की फोटोकापी पर अपनी फोटो लगाकर रोडवेज की बसों में सफर करते हैं, जिससे रोडवेज को हर माह हजारों रुपये का नुकसान भी होता है। इस साल ऐसी स्थिति का सामना रोडवेज को ना करना पड़े, ऐसे में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रोडवेज को लगातार शिकायतें भी मिल रही थी।
विज्ञापन


रोडवेज की बसों में विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफर करते हैं। इसके अलावा रोडवेज प्रबंधन की तरफ से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए स्पेशल बस सेवा भी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
हमारी तरफ से आवेदन करने के तुरंत बाद पास जारी किए जा रहे हैं। अब रोडवेज बसों में रसीद की बजाय पास दिखाकर ही विद्यार्थी सफर कर सकेंगे। -देवदत्त, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed