फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Burst firecrackers with caution in open spaces: CMO

खुले स्थान पर सावधानी के साथ फोड़ें पटाखे : सीएमओ

Thu, 16 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 16 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Burst firecrackers with caution in open spaces: CMO
रेवाड़ी। दीपावली पर सुरक्षा के लिए सीएमओ ने एडवायजरी जारी की है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया ने आमजन से पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से अच्छी गुणवत्ता वाले ग्रीन पटाखे खरीदें। पटाखे खरीदते समय, सुरक्षा प्रमाणपत्रों के लिए पैकिंग की जांच करें। इमारतों से दूर, खुली जगहों पर पटाखे फोड़ें। इस दौरान पानी और अग्निशामक यंत्र पास रखें। पटाखे फोड़ते समय दस्ताने, चश्मा और जूते पहनें।
पटाखे फोड़ते समय अपने बाल बांध कर रखें। बच्चों और पालतू जानवरों को सुरक्षित दूरी पर रखें। इस्तेमाल किए गए पटाखों का जिम्मेदारी से निपटान करें। स्थानीय ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन अवश्य करें। बच्चों को वयस्कों की देखरेख में ही पटाखे फोड़ने दिए जाएं। बच्चों को पटाखों की सीधी आवाज़ से दूर रखा जाए। आपात स्थिति में किसी योग्य निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श लें या 112 पर कॉल करें।
विज्ञापन


अस्पतालों, स्कूलों, दुकानों या पशु आश्रयों के पास पटाखे न फोड़े। पटाखे से संबंधित चोटों के मामले में जलने पर पानी से ठंडा करें, एंटीबायोटिक मरहम लगाएं, घाव लगने पर एंटीसेप्टिक से साफ करें, आंखों में चोट लगने पर पानी से धोएं व चिकित्सा सहायता लें। श्रवण क्षति होने पर चिकित्सा सहायता ले आदि प्राथमिक उपचार का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed