{"_id":"654fc82cdcd87141d70cbcf0","slug":"burns-caused-by-fire-will-be-treated-immediately-special-burn-ward-created-in-hospital-rewari-news-c-198-1-rew1001-6453-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आग से जलने पर तुरंत होगा उपचार, अस्पताल में बनाया स्पेशल बर्न वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आग से जलने पर तुरंत होगा उपचार, अस्पताल में बनाया स्पेशल बर्न वार्ड
Sun, 12 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान रेवाड़ी में प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के प्रयोग को रोकने के लिए 5 विभागों की स्पेशल टीमें लगाई गई है। वहीं, त्योहार पर आग से जलने वालों का तुरंत उपचार किया जाएगा। इसके लिए ट्रामा सेंटर में स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। इतना ही नहीं पूरा शहर जगमग रहे इसलिए बिजली निगम के कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है।
दिल्ली-एनसीआर सहित रेवाड़ी में भी पटाखों की बिक्री और उसके प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति है। बावजूद इसके गुपचुप तरीके से पिछले कुछ दिनों में पटाखों की बिक्री हुई, जिससे साफ है कि दीपावली पर खूब आतिशबाजी होगी। आतिशबाजी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस, पंचायत विभाग, नगर परिषद और तहसीलदार को स्पेशल आदेश दिए हैं।
दिवाली के त्योहार पर अक्सर आगजनी की घटनाएं होती रहती है। जिसकी चपेट में आगर कोई आ भी होती रहती है। इसकी चपेट में अगर कोई आ भी जाए, तो उसके स्पेशल इलाज की व्यवस्था भी रेवाड़ी शहर में की गई है। रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में 7 बेड और नागरिक अस्पताल में 6 बेड का स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। बर्न वार्ड में चिकित्सक अधिकारी के साथ दो सर्जन भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कमी ना रहे।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश
दिवाली पर पूरा जिला जगमग रहे इसलिए लिए बिजली निगम की तरफ से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आज पूरे दिन नो-कट व्यवस्था रहेगी। बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा नहीं आए इसके लिए मेंटेनेंस स्टाफ की भी स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही मेंटेनेंस का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। जिले में सामान्य दिनों में करीब 42 लाख यूनिट प्रतिदिन की खपत रहती है। दिवाली की सजावट और 24 घंटे बिजली सप्लाई की वजह से खपत करीब 60 लाख तक बढ़ने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
दिवाली पर ट्रामा सेंटर सहित सभी पीएचसी, सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगा दी गई। ट्रामा सेंटर में एक अलग से बर्न वार्ड भी बनाया गया है, यहां पर दो सर्जन व स्टाफ लगाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। इसको लेकर सभी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, रेवाड़ी