फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Burn ward made in trauma center, special duty imposed on employees

Rewari News: ट्राॅमा सेंटर में बनाया गया बर्न वार्ड, कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई

Thu, 31 Oct 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 31 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Burn ward made in trauma center, special duty imposed on employees
रेवाड़ी। दिवाली आज धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान रेवाड़ी में प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के प्रयोग को रोकने के लिए 5 विभागों की स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। वहीं त्योहार पर पटाखे पर हादसे का शिकार होने पर पीड़ित का तुरंत उपचार किया जाएगा। इसके लिए ट्रॉमा सेंटर में स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। वहीं शहर जगमग रहे इसके लिए बिजली निगम के कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर सहित रेवाड़ी में भी पटाखों की बिक्री और उसके प्रयोग पर प्रतिबंध है। सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति है। इसके बावजूद गुपचुप तरीके से कुछ दिनों में पटाखों की बिक्री हुई। इससे साफ है कि दीपावली पर खूब आतिशबाजी होगी। आतिशबाजी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस, पंचायत विभाग, नगर परिषद और तहसीलदार को स्पेशल आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर अक्सर आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। इसकी चपेट में अगर कोई आ भी जाए, तो उसके इलाज की व्यवस्था भी शहर में की गई है। रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में 7 बेड और नागरिक अस्पताल में 6 बेड का स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। बर्न वार्ड में चिकित्सक अधिकारी के साथ दो सर्जन भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर पूरा जिला जगमग रहे, इसलिए लिए बिजली निगम की तरफ से भी इंतजाम किए गए हैं। आज पूरे दिन नो-कट व्यवस्था रहेगी। बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा नहीं आए इसके लिए मेंटेनेंस स्टाफ की भी स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। जिले में सामान्य दिनों में करीब 42 लाख यूनिट प्रतिदिन की खपत रहती है। दिवाली की सजावट और 24 घंटे बिजली सप्लाई की वजह से खपत करीब 60 लाख तक बढ़ने की संभावना है।


------------------

वर्जन:
दिवाली पर ट्राॅमा सेंटर सहित सभी पीएचसी, सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की जिम्मेदारी दे दी गई है। ट्राॅमा सेंटर में एक अलग से बर्न वार्ड भी बनाया गया है। यहां पर दो सर्जन व स्टाफ लगाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे। इसको लेकर सभी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed