{"_id":"63ff93913156aa2beb09ed34","slug":"burglary-in-army-mans-house-and-stealing-goods-rewari-news-c-17-1-81685-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेना के जवान के घर में सेंधमारी कर सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेना के जवान के घर में सेंधमारी कर सामान चोरी
Wed, 01 Mar 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव बोडियाकमालपुर में चोरों ने सेना के जवान के घर में सेंध लगा दी। चोर सैनिक के घर से तीन मोबाइल व दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह उठने के बाद उन्हें चोरी का पता लगा और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर गांव कालूवास से चोर एक लोहे का गेट चोरी कर ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बोडियाकमालपुर के रहने वाले धनवीर ने बताया कि वह सेना में कार्यरत है और वर्तमान में छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए है। 27 फरवरी की रात को वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात को चोर घर में घुस आए, जिस बारे में उन्हें पता नही लग पाया। 28 फरवरी की सुबह वह उठे तो उनकी पत्नी, बेटे व बेटी के मोबाइल गायब थे। चोर घर से दो गैस सिलेंडर भी चोरी कर ले गए। सैनिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद धनवीर की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।