{"_id":"69eba693825cb44a8a012a76","slug":"bulldozers-run-on-illegal-constructions-in-bawal-action-taken-in-30-meter-green-belt-rewari-news-c-198-1-rew1001-237343-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावल में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 30 मीटर हरित पट्टी में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बावल में अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 30 मीटर हरित पट्टी में कार्रवाई
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
बावल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की ओर से शुक्रवार को बावल अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान 30 मीटर हरित पट्टी में बने अवैध ढांचों को तोड़फोड़ कर हटाया गया।
रेवाड़ी-शाहजहांपुर रोड पर बिना अनुमति के अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों और निर्माणों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्रों में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण करना नियमों के खिलाफ है। विभाग द्वारा लगातार ऐसे अवैध निर्माणों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच अवश्य कर लें। कई बार अवैध कॉलोनियां काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सपने दिखाकर प्लॉट बेच देते हैं जिससे बाद में खरीदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।