{"_id":"6a3ec157af0dc895730dabfb","slug":"bulldozer-used-on-illegal-colony-demolition-carried-out-across-a-3-acre-area-rewari-news-c-198-1-rew1001-240896-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 3 एकड़ क्षेत्र में की गई तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 3 एकड़ क्षेत्र में की गई तोड़फोड़
Fri, 26 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
- फोटो : 1
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार ने शुक्रवार को शहर के नियंत्रित क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई राजस्व संपदा मंडैया कलां झज्जर रोड स्थित लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में की गई।
कार्रवाई के दौरान सात डीपीसी, चारदीवारी तथा कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जरूर कर लें, ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को गुमराह कर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं। बाद में विभागीय कार्रवाई होने पर खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए नागरिक किसी भी प्लॉट की खरीद से पहले उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य करें।