{"_id":"675343af1d7ccc31010f4b89","slug":"budget-of-rs-6532-crore-released-for-new-bus-stand-will-get-relief-from-jam-rewari-news-c-198-1-rew1001-212459-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए बस स्टैंड के लिए 65.32 करोड़ का बजट जारी, जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए बस स्टैंड के लिए 65.32 करोड़ का बजट जारी, जाम से मिलेगी मुक्ति
Sat, 07 Dec 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रजापति चौक के निकट नए बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित जमीन।
रेवाड़ी। सेक्टर-12 स्थित प्रजापति चौक के निकट नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर 65 करोड़ 32 लाख 85 हजार रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया है। शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से परिवहन विभाग के डायरेक्टर को पत्र भेजकर यह जानकारी दी गई है। इसके बाद यह पत्र रेवाड़ी जीएम को भेजा गया है।
नए बस स्टैंड निर्माण से शहर में लगने वाले जाम से राहत की उम्मीद मिलेगी। बता दें कि यहां करीब 20 एकड़ में आधुनिक बस स्टैंड व कार्यशाला का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा चार एकड़ में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। बता दें कि इस नए बस स्टैंड का मामला कई सालों से विधानसभा में भी उठता रहा है। रेवाड़ी रोडवेज जीएम ने भी कुछ दिनों पहले ही बस स्टैंड के लिए जल्द ही बजट मंजूर होने की बात कही थी। अब सरकार की ओर से बजट मंजूर कर दिया गया है, जल्द ही लोकनिर्माण विभाग टेंडर लगा काम शुरू करा सकता है।
तत्कालीन सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने किया था शिलान्यास
वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रामगढ़-भगवानपुर रोड पर सेक्टर-12 में बस स्टैंड का शिलान्यास किया था। आईजीयू का शिलान्यास करने आए उस समय के सीएम ने बस स्टैंड सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। अधिगृहीत की गई भूमि के विरोध में शिंभू दयाल व अन्य ने एक याचिका वर्ष 2013 में डाली थी। इस याचिका में कहा गया था कि अधिग्रहीत की गई 20 एकड़ 1 कनाल 5 मरला जमीन ओपन एरिया के लिए रिजर्व रखी गई थी। परंतु सरकार इस पर बस स्टैंड बना रही है, जो कि गलत है। इस याचिका को हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, लेकिन यहां पर अब तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड जर्जर, पूरे दिन जाम से परेशानी
पुराना रोडवेज बस स्टैंड सर्कुलर रोड पर शहर के बीच में बना हुआ है। सर्कुलर रोड पर हर रोज 800 से अधिक ऑटो चलते हैं। ऐसे में सुबह के समय शहर के नाईवाली चौक, रेलवे चौक, धारूहेड़ा चुुंगी, बावल चौक, अंबेडकर चौक पर रोडवेज बसों व कंपनी की बसें जाम में फंसी रहती हैं। नए बस स्टैंड का निर्माण होने से शहर में लगने वाले जाम से राहत मिल सकती है। नया बस स्टैंड रेवाड़ी-रोहतक व दिल्ली-जयपुर हाईवे के नजदीक है। ऐसे में रोहतक, दिल्ली व जयपुर की ओर जाने में लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- --
उच्च निदेशालय की ओर से रेवाड़ी बस स्टैंड के लिए करीब 65.32 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके बनने के बाद शहर को जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इसके टेंडर के लिए समय जरूर लगेगा, लेकिन अगले साल में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- देवदत्त, महाप्रबंधक, परिवहन विभाग, रेवाड़ी