{"_id":"640b6bc54e950c61a90854f9","slug":"brother-killed-sister-injured-in-collision-with-trolley-on-highway-rewari-news-c-17-1-89635-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे पर ट्रॉला की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे पर ट्रॉला की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल
Fri, 10 Mar 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। रोहतक हाईवे 352 पर गांव पाल्हावास बस स्टॉप के पर खड़े भाई और बहन ट्राॅला चालक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि बहन की हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद चालक ट्राॅला छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जिले के गांव पहराजवास निवासी संदीप अपने बहन सपना के साथ मोटरसाइल से पाल्हावास बस स्टॉप पर पहुंचे थे। यहां हाईवे पर ही एक दुकान के बाहर दोनों खड़े थे। इस दौरान दोनों झज्जर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रॉला की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान चालक ट्राॅला छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने संदीप (23) को मृत घोषित कर दिया। सपना का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन भी पहुंच गए। रोहड़ाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों की शिकायत पर ट्राॅला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वर्जन
पाल्हावास बस स्टॉप के पास एक एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। हादसे में पहराजवास निवास युवक की मौत गई जबकि उसकी बहन घायल है। अभी उसका उपचार चल रहा है। - धर्मपाल, थाना प्रभारी, रोहड़ाई