फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Broke three donation boxes and stole Rs 70 thousand, counted the money sitting there

Rewari News: तीन दानपात्र तोड़कर 70 हजार चुराए, वहीं बैठकर गिने रुपये

Tue, 02 Jan 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jan 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Broke three donation boxes and stole Rs 70 thousand, counted the money sitting there
फोटो: 13रेवाड़ी। सीसीटीवी कैमरे में चोर। स्रोत=: स्वय
रेवाड़ी। प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी हो गई। चोर 3 घंटे तक मंदिर के अंदर रहा और भगवान की अलग-अलग मूर्तियों के पास रखे दानपात्र से करीब 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, पैसे चोरी करने के बाद उसे वहीं पर बैठकर गिना। आरोपी की पूरी हरकत वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है। गोकल गेट चौकी पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीपी स्कीम रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी पवन वत्स ने बताया कि रोजाना की तरह रात को मंदिर के कपाट बंद कर वह घर चले गए थे। रात में एक चोर मंदिर के अंदर दाखिल हुआ और अंदर रखी अलमारियों के ताले तोड़ने के साथ ही खिड़की को भी तोड़ दिया। हनुमान जी, देवी मां और शिव मंदिर तीनों जगह के दानपात्र उखाड़ दिए। उनमें से करीब 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद आधी रात करीब 1 बजे चोर मंदिर से निकलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मूर्ति के पास ही बैठकर गिने रुपये

सुबह जब पुजारी और पूजा करने वाले लोग मंदिर में पहुंचे तो दानपात्र टूटे मिले। शीशे की खिड़की भी टूटी हुई थी। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें रात करीब साढ़े 9 बजे चोर मंदिर के अंदर घुसता हुआ दिखा दिआ। उसके बाद करीब 3 घंटे से ज्यादा समय तक वह मंदिर में रहा और उसने चोरी किए पैसे मंदिर क वहीं पर बैठकर गिना। पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गोकल गेट चौकी पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेेने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed