फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Boxes were installed in government schools but children did not show interest in giving suggestions.

Rewari News: राजकीय स्कूलों में पेटिकाएं तो लगीं पर बच्चों ने सुझाव देने में नहीं दिखाई रुचि

Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Boxes were installed in government schools but children did not show interest in giving suggestions.
रेवाड़ी। शिक्षा व्यवस्था और अध्यापन पद्धति में सुधार के मकसद से राजकीय विद्यालयों में सुझाव पेटिकाएं लगवाई गईं थीं लेकिन विद्यार्थियों में सुझाव देने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इससे शिक्षक भी निश्चिंत हैं। अब स्कूल खुलने पर शिक्षा विभाग ने पेटिकाओं में सुझाव देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से गत वर्ष स्कूलों में कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुझाव पेटिका लगाने के आदेश दिया था। स्कूलों में सुझाव पेटिकाएं लगाई गईं थी लेकिन छात्रों की ओर से कोई सुझाव या शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से छात्रों को यह सुविधा भी दी गई थी कि वे अपनी पहचान गोपनीय रखकर सुझाव दे सकते हैं। इसके बाद छात्र पूरी तरह चुप रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पहल विशेष रूप से विज्ञान विषय में छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुझावों के माध्यम से शिक्षक अपने अध्यापन पद्धति में सुधार कर सकते हैं, जिससे छात्रों को सीखने में और रुचि पैदा हो। शिक्षा विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए फिर से सभी विद्यालयों में सुझाव पेटिका लगाने और पहले से लगे पेटिकाओं को ठीक करने के आदेश जारी किए हैं।
विभाग ने सप्ताहांत में शैक्षणिक गतिविधियों को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। हर शनिवार को स्कूलों में क्विज, नाटक और अन्य स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय का प्रधान विज्ञान के शिक्षकों को ड्यूटी देने का जिम्मा देगा।
विभाग ने यह भी कहा है कि सभी विद्यालयों में लाइट, साउंड, पानी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था होना जरूरी है। जिन स्कूलों को विज्ञान किट प्रदान की गई हैं, उनका प्रयोग नियमित रूप से किया जाना चाहिए। निदेशालय से मिलने वाले फंड का नियमानुसार उपयोग अनिवार्य है।
जिले में कक्षा छठवीं से 12वीं तक करीब 150 राजकीय विद्यालय हैं। इस पहल से छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी और विज्ञान विषय में उनकी रुचि और सक्रियता देखने को मिलेगी।
--

9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के सभी विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला में बच्चों को अभ्यास करवाया जाएगा। सभी विद्यालयों के पास भौतिक विज्ञान की किट उपलब्ध होनी चाहिए। इस सुविधा से 9वीं से 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को ज्यादा फायदा होगा। इससे विज्ञान के विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवाॅर्ड में उपलब्धि हासिल कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।



वर्जन

जिले के राजकीय विद्यालयों में सुझाव पेटिकाएं लगाई गईं हैं लेकिन विद्यार्थी सुझाव या शिकायत देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। विद्यालय खुलने के बाद विद्यार्थियों को सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विज्ञान प्रयोगशालाओं को व्यवस्थित किया जाएगा। -दुष्यंत कुमार, प्राचार्य पीएश्री विद्यालय बिठवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed