{"_id":"650741e946abdd612e04e866","slug":"both-the-accused-who-shot-and-injured-an-elderly-person-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-4636-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बुजुर्ग को गोली मारकर घायल करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बुजुर्ग को गोली मारकर घायल करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Sep 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपराध शाखा-3 रेवाड़ी इंचार्ज उप निरीक्षक विद्या सागर की टीम ने थाना कसौला क्षेत्र के गांव संगवाड़ी में करीब एक सप्ताह पहले रात के समय एक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ सुकन व विकास उर्फ सोनू उर्फ टोल्ला निवासी कसौला के रूप में हुई है। उक्त जानकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाड़ी जयपाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी है।
उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को गांव संगवाड़ी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी व उसके बड़े भाई गोपाल की शादी वर्ष 2012 में गांव कसौला निवासी राधेश्याम की लड़की सीमा व सरस्वती से हुई थी। जो उन दोनों भाइयों की पत्नियां घर पर लड़ाई झगड़ा करके पिछले 10-15 दिन से अपने माईका गांव कसौला में गई हुई है तथा उनके साले राजेश व सुक्कन उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अशोक कुमार ने बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार उर्फ मंगल 10 सितंबर की रात को घर के बरामदे में सो रहे थे। वह भी बरामदे के साथ अंदर कमरे में सो रहा था। रात करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज से उनकी नींद खुली और वह बैठक से बाहर निकला को सुकन व एक अन्य युवक ने उसके पिता के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था।