{"_id":"663160a3fe071416660b4797","slug":"both-netball-chips-became-overall-champions-in-haryana-rewari-news-c-198-1-rew1001-203869-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नेटबॉल के दोनों वर्गों में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नेटबॉल के दोनों वर्गों में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन
Wed, 01 May 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रतियोगिता के समापन के बाद एक मंच पर एकत्रित हुए खिलाड़ी व अन्य स्टाफ। स्रोत: डीपीआरओ
रेवाड़ी। यदुवंशी शिक्षा निकेतन में चल रही 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के नेटबॉल अंडर-19 के लड़के तथा लड़कियों के दोनों वर्गों में मेजबान हरियाणा की टीम विजेता रही। दोनों ही वर्गों में दिल्ली की टीम उप-विजेता बनी। लड़कों के वर्ग में पंजाब और लड़कियों के वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि एसडीएम विकास यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन सत्र की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह खनगवाल ने की। खेल विभाग के उपनिदेशक सतबीर सिंह विशिष्ट अतिथि और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया स्वागत अध्यक्ष रहे।
एसडीएम विकास यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन के निरंतर अभ्यास की प्रेरणा देते हैं। खेल में हार-जीत की बजाय खेल भावना सर्वोपरि रहती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कभी हारते जीतते नहीं, बल्कि सीखते हैं। खनगवाल ने सभी प्रतिभागियों, प्रभारियों और आयोजन समिति का आभार जताया। इस अवसर पर दिल्ली टीम के मैनेजर प्रवीण नागर और छत्तीसगढ़ के कोच शरद कुमार ने इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव में आयोजन समिति द्वारा किए गए कुशल प्रबंधन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल से प्रारंभ हुई 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में 19 टीमों के करीब 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया के संचालन में आयोजित इस समापन सत्र में कोच चरणसिंह, एईओ भूपेंद्र यादव, एईईओ सुनील कुमार, सतपाल डीपीई ने विभिन्न प्रभार संभाले। इस अवसर पर यदुवंशी शिक्षा निकेतन और प्रथम इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधन समिति को कुशल संयोजन हेतु विशेष रूप से अलंकृत किया गया। समापन सत्र पर इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव के ऑब्जर्वर धर्मेंद्र सक्सेना, सिविल सर्जन डाॅ. सुरेंद्र यादव, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, एसडीई रामनिवास, सत्यपाल धूपिया, अरविंद यादव, राकेश वत्स, करण सिंह, राजेश कौशिक, डाॅ. आरएन सिंह, मुकेश कुमारी, राजेंद्र सिंह, हिमांशु यादव, डाॅ. दुष्यंत, अजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, उमेद सिंह, ईश्वर सिंह, सरोज डीपीई और आयोजन समिति से जुड़े सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे।