फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Booking of flats started under Chief Minister Urban Housing Scheme

Rewari News: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट की बुकिंग शुरू

Thu, 29 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Booking of flats started under Chief Minister Urban Housing Scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो गई है। पंजीकरण कराने के बाद भौतिक सत्यापन में पात्र पाए गए आवेदकों के फ्लैटों के लिए बुकिंग शुरू हुई है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्तूबर 2025 के अंतर्गत रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुकिंग की राशि 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है। हरियाणा सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें।
सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है।
डीसी ने बताया कि पात्र आवेदकों और उपलब्ध फ्लैट की सूची हाउसिंग फॉर आल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed