फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Blood of 51 people tested, 7 new dengue patients found

Rewari News: 51 लोगों के रक्त की हुई जांच, 7 नए मिले डेंगू के मरीज

Tue, 19 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Blood of 51 people tested, 7 new dengue patients found
फोटो : 22रेवाड़ी। पानी की होद में दवा डालते कर्मी। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को बुखार पीड़ित 51 लोगों के रक्त के नमूने लिए। इनकी जांच में डेंगू के 7 नए मरीज पाए गए। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 330 हो गई है। इनमें से 290 स्वस्थ हो चुके हैं।
डेंगू के केस लगातार मिलने को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। तापमान गिरने के बाद डेंगू के केस में कमी आने की संभावना जताई गई थी लेकिन डेंगू के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। मच्छरों के लार्वे पनप रहे हैं। दिन का तापमान गिरने पर ही मच्छर के लार्वा नष्ट होंगे। वहीं, जिले में डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए सिविल अस्पताल के अलावा निजी लैब व अस्पतालों में अब तक कुल 4882 सैंपल जांच किए गए, जिनमें से हर 15वां पॉजिटिव पाया गया। 4152 लोगों को नोटिस थमाया गया है। इसके अलावा घरों में व बाहर हौद आदि में भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच की गई। जहां मच्छरों के लार्वा पाए गए, उनको नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन



नगर परिषद ने कराई 22 वार्डों में फॉगिंग


मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया गया है। टीम अभी तक 22 वार्डों में फॉगिंग करा चुकी है। शहर के विभिन्न स्थानों पर मच्छर नाशक दवा से फॉगिंग करवाई गई है। जहां मलेरिया, डेंगू के मामले आ रहे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग कराई जा रही हैं। आमजन से भी अपील की गई कि वे अपने घर या आसपास में पानी का किसी प्रकार जमाव न होने दें। मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। पानी की टंकी, ड्रम या गमलों में जमा पानी को पूरी तरह साफ करते हुए सुखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन
मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। लोगों को नोटिस थमाया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि जितना हो सके मच्छरों का लार्वा आसपास ना पनपने दें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।-डॉक्टर अमित यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed