{"_id":"69235345a074bce1ce0a154f","slug":"blood-donation-is-important-in-saving-the-life-of-the-needy-radheshyam-rewari-news-c-198-1-rew1001-229367-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अहम : राधेश्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अहम : राधेश्याम
Mon, 24 Nov 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
शिविर में एक मंच पर आए लोग। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। ग्राम पीथड़ावास में आयोजित रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में ब्लॉक समिति चेयरमैन पंकज यादव, सरपंच भांडोर नरेश कुमार और समाजसेवी अमन धामलावास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिविर का शुभारंभ राधेश्याम जांगिड़ ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुण्य का कार्य है, जो जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान कर जनकल्याण में भागीदारी निभाने की अपील की।
शिविर संयोजक समाजसेवी अमृत कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामान्य अस्पताल की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यापक रवि कुमार ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मास्टर सत्यनारायण, रामेश्वर पूर्व पंच, सतीश यादव, जल सेना अधिकारी ईश्वर सिंह, दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, एडवोकेट हुक्म चंद, एडवोकेट गजेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।