{"_id":"69137b7c3540f885c90e5244","slug":"block-level-science-exhibition-and-youth-village-panchayat-organized-rewari-news-c-198-1-fth1001-228766-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व युवा ग्राम पंचायत कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व युवा ग्राम पंचायत कराई
विज्ञापन
खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ करते डीपीसी राजेंद्र शर्मा व अन्य। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बोडिया कमालपुर स्थित शहीद हरलाल पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विकसित आत्मनिर्भर भारत थीम पर खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीपीसी राजेंद्र शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूमा खेड़ा के प्राचार्य मुकेश सैनी शामिल हुए।
विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश ने अतिथियों, निर्णायक मंडल और विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश यादव ने निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी रणसिंह प्रवक्ता ने सभी चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रदर्शनी में सात थीमों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। कुल 12 विद्यालयों के 39 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया।
निर्णायक मंडल में मुकेश सैनी नोडल अधिकारी, राजेश प्रवक्ता, निर्मल, रेखा शर्मा और पूजा यादव प्रवक्ता के रूप में शामिल रहे। विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन, वेस्ट मटेरियल से नवीन उत्पादों का निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल ने सभी मॉडल का मूल्यांकन कर सात उपथीमों के अंतर्गत 21 मॉडल का चयन किया।
चयनित विद्यालयों में पीएमश्री राजकीय मॉडल विद्यालय बोडिया कमालपुर, राजकीय कन्या विद्यालय गुरावड़ा, राजकीय विद्यालय कन्होरी, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालहवास, मॉडल संस्कृति विद्यालय जाटूसाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीजीपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरेली खुर्द और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को स्थान मिला।