फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Block Education Officer office to be built in Dharuhera

Rewari News: धारूहेड़ा में बनेगा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय

Wed, 05 Nov 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Block Education Officer office to be built in Dharuhera
धारूहेड़ा। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के लिए धारूहेड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी। इसका शिलान्यास जल्द हो सकता है।
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय का भवन दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 स्थित राजकीय विद्यालय के साथ उपलब्ध भूमि पर बनाया जाएगा। नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने बताया कि दो मंजिला कार्यालय तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें कार्यालयीन कक्ष, अभिलेख कक्ष, बैठक हॉल, डिजिटल रिकॉर्डिंग रूम तथा कर्मचारियों के बैठने की सुविधा होगी। कंवर सिंह ने कहा कि इस कार्यालय के बन जाने से न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी बल्कि पूरे धारूहेड़ा खंड के स्कूलों की निगरानी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में धारूहेड़ा ब्लॉक के शिक्षा संबंधित अधिकतर कार्य स्थित जिला शिक्षा कार्यालय से संचालित किए जाते हैं, जिससे शिक्षकों और अधिकारियों को बार-बार जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
बीईओ कार्यालय के निर्माण से इस समस्या का समाधान हो जाएगा और स्थानीय स्तर पर ही फाइलों का निपटारा संभव हो सकेगा। चेयरमैन ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की स्थापना शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।

यह कार्यालय न केवल स्कूलों के निरीक्षण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद करेगा, बल्कि संसाधनों के वितरण, शिक्षकों की पदोन्नति और प्रशिक्षण कार्यों को भी अधिक प्रभावी बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed