फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Black spots on highways are being eliminated; vehicles parked on the roadside can cause accidents.

Rewari News: हाईवे पर ब्लैक स्पॉट हो रहे खत्म, सड़क किनारे खड़े वाहन बन सकते हैं हादसों का कारण

Sat, 06 Dec 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Black spots on highways are being eliminated; vehicles parked on the roadside can cause accidents.
हाईवे पर खत्म किया जा रहा अवैध कट। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर व नारनौल-झज्जर हाईवे पर कई खतरनाक ब्लैक स्पॉट को दूर करने का काम तो शुरू कर दिया गया है लेकिन सड़क किनारे खड़े वाहन और लावारिस पशुओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा अभी भी गंभीर चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट हटाने का काम चल रहा है लेकिन इन अन्य सुरक्षा खतरों पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
हाईवे पर ब्लैक स्पॉट की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई थी। इन खतरनाक स्थलों पर अक्सर वाहन दुर्घटना की घटनाएं सामने आती रहती थीं। इसी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, खतरनाक मोड़ पर संकेतक बोर्ड लगाने और ब्लैक स्पॉट को सुधारने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

हालांकि, कई स्थानों पर सड़क किनारे वाहनों का अराजक ढंग से खड़ा रहना दुर्घटना की संभावना को बढ़ा रहा है। चालक अक्सर अपनी गाड़ियों को पार्किंग की सुविधा न होने या असुविधा के कारण सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे वाहनों की आवाजाही में बाधा आती है और विशेषकर रात के समय दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लावारिस पशुओं की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। जानवर अक्सर हाईवे पर घूमते नजर आते हैं। कई बार ये वाहन चालकों के सामने अचानक आ जाते हैं जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। प्रशासन ने अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।
------------
इन जगहों पर बंद हुए अवैध कट
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर से कसौला चौक के बीच पांच स्थानों पर बनाए गए अवैध कटों को बंद किया गया। इनमें बनीपुर चौक के समीप, रूध प्लाईओवर के समीप, नैचाना कट, खेड़ा बार्डर के समीप व साल्हावास के समीप शामिल है। यहां पत्थर के बैरिकेड्स और मिट्टी डलवाकर अवैध तरीके से बने कट को बंद किया।
-----------
सड़क सुरक्षा सिर्फ ब्लैक स्पॉट सुधारने तक सीमित नहीं हो
राहगीर बावल निवासी अजय यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा सिर्फ ब्लैक स्पॉट सुधारने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इसके साथ-साथ सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग की समस्या और आवारा पशुओं की सुरक्षा के उपाय भी जरूरी हैं। धारूहेड़ा निवासी सुनील ने बताया कि हाईवे पर उचित सड़क संकेत, सुरक्षा बैरियर, आवारा पशुओं के लिए चिह्नित स्थल और नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। केवल ब्लैक स्पॉट सुधारने से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने और आवारा पशुओं को हाईवे से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

------------

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ब्लैक स्पॉट को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी हादसों वाली संभावित जगहों पर अवैध कट को बंद किया जाएगा। -योगेश, एनएचएआई अधिकारी।

हाईवे पर खत्म किया जा रहा अवैध कट। संवाद

हाईवे पर खत्म किया जा रहा अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed