फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BKU Chaduni visits grain market, protests against new rules.

Rewari News: भाकियू चढ़ूनी ने अनाज मंडी का किया दौरा, नए नियमों के खिलाफ जताया विरोध

Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
BKU Chaduni visits grain market, protests against new rules.
अनाज मंडी का दौरा करते यूनियन के प्रधान समय सिंह। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के शिष्टमंडल ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। यूनियन के प्रधान समय सिंह ने सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंगूठा लगाकर फसल बेचने का नियम किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। क्योंकि कई किसानों की जमीन महिलाओं और बुजुर्गों के नाम पर है। ऐसे में बार-बार अंगूठा लगाने की प्रक्रिया किसानों को परेशान कर रही है। इसके अलावा मंडी में ट्रैक्टर पर नंबर होने की शर्त को भी गलत बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन नियमों में सुधार नहीं किया तो यूनियन विरोध प्रदर्शन करेगी और जरूरत पड़ने पर मंडी गेट पर ताला लगाने का भी प्रयास किया जाएगा। समय सिंह ने मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताते हुए चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंडी में सरसों खुले में पड़ी है जिससे बारिश होने पर किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में यूनियन ने एसडीएम और डीसी से मांग की है कि दो दिन के लिए मंडी बंद रखी जाए ताकि फसल का उठान हो सके और नुकसान से बचाव किया जा सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी सरसों को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं और औने-पौने दामों में फसल न बेचें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरसों 6200 रुपये से कम कीमत पर बिक रही है, जो किसानों के हित में नहीं है। यूनियन ने भरोसा दिलाया कि 27 मार्च से शुरू होने वाली सरकारी खरीद में सरसों का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर ओपी लोहाणा, कृष्ण सैनी, मनीषा यादव, रोशन लाल और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed