{"_id":"61ec4ddf4dc0167f062d3ad9","slug":"bjp-will-celebrate-subhash-chandra-bose-birthday-as-parakram-diwas-rewari-news-rtk6364370118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पराक्रम दिवस मनाकर गुमनाम शहीदों को देगी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पराक्रम दिवस मनाकर गुमनाम शहीदों को देगी सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। आजादी के 75वें वर्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रत्येक गांव व वार्ड में 75 लोग एकत्रित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रत्येक वार्ड व ग्राम पंचायत में तिरंगा झंडा फहराकर आजाद हिंद फौज के तराने गाए जाएंगे तथा उनकी गौरव गाथाओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने बताया कि रेवाड़ी में 379 ग्राम पंचायतों व 61 वार्डो में सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल वार्ड नंबर 5 व 7 पर, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव गांव टूमना, वह कोसली, वीर कुमार यादव नठेड़ा, प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली वार्ड-10 रेवाड़ी, सतीश खोला वार्ड-12 रेवाड़ी, कोषाध्यक्ष रामपाल यादव धारूहेड़ा, सुनील मुसेेपुर पूर्व प्रत्याशी वार्ड-22 रेवाड़ी, रत्नेश बंसल वार्ड-11 रेवाड़ी, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल वार्ड-21 रेवाड़ी, चेयरपर्सन पूनम यादव वार्ड-21 रेवाड़ी में मौजूद रहेंगी।
प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी दूरदर्शी सोच के नेता थे तथा वे अपने कार्य को बड़ी ही योजनाबद्ध तरीके से करते थे। भविष्य को देखकर चलने की सोच के कारण ही उन्होने आजाद हिंद फौज का गठन किया तथा स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना की। इस सरकार को कई देशों ने अपनी मान्यता दी। नेताजी आमजन मानस की आत्मा में बसते हैं इसलिए उनकी 125वीं जयंती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, जयवीर योगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।