फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP keeps national interest paramount: Nikhil Madan

भाजपा राष्ट्रहित को रखती है सर्वोपरि : निखिल मदान

Sun, 01 Dec 2024 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP keeps national interest paramount: Nikhil Madan
फोटो 31- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने कहा कि आज देश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती है। इसी का नतीजा है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है। सोनीपत विधानसभा में 40 हजार से ज्यादा लोग भाजपा के सदस्य बने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि वह ज्यादा लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ें।
विज्ञापन

निखिल मदान भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में सोनीपत विधानसभा संगठन की बैठक में संबोधित कर रहे थे। वरिष्ठ नागरिक परिषद अध्यक्ष बीआर आहूजा ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बूथ स्तर पर 250 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक निखिल मदान व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने सम्मानित किया। इनमें संजीव वलेचा व धीरेंद्र शांडिल्य शामिल रहे। बैठक में भाजपा नेता ओमप्रकाश आत्रेय, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मनोज जैन, जिला सह पर्यवेक्षक रविंद्र जागलान, कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed