फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP has pushed the country and state back: Bhupesh

भाजपा ने देश व प्रदेश को पीछे धकेला : भूपेश

Sun, 29 Sep 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP has pushed the country and state back: Bhupesh
फोटो: 30रेवाड़ी। रेवाड़ी में छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ी माला से स्वाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश व प्रदेश को पीछे धकेलने का कार्य किया। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ विश्वासघात किया। ये बातें उन्होंने शनिवार को उत्तम नगर में चिरंजीव राव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।

भूपेश बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सबसे पहली रैली 2014 में रेवाड़ी में की थी और वन रैंक वन पेंशन की बात की थी लेकिन वो वादा भी आज तक पूरा नहीं किया है फिर क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा भाजपा राहुल गांधी की हर बात को उल्टा ले रही है। राहुल गांधी बोल रहे हैं कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की लिमिट को बढ़ाया जाएगा क्योंकि जिसका जो अधिकार है वह मिलना चाहिए। चिरंजीव राव ने कहा कि धारूहेड़ा में आने वाले केमिकलयुक्त पानी का स्थायी समाधान करवाया जाएगा। मसानी बैराज में डाले जा रहे दूषित पानी को ड्रेन नंबर 8 से जोड़ा जाएगा। धारूहेड़ा में बस स्टैंड बनवाया जाएगा और 100 बेड का अस्पताल खुलवाया जाएगा। पशुओं का भी अस्पताल खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed