{"_id":"66f083012bf516e8e20b8915","slug":"bjp-has-not-done-any-remarkable-work-jagdish-rewari-news-c-198-1-rew1001-209691-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया : जगदीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया : जगदीश
Mon, 23 Sep 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 23रेवाड़ी। पूर्व मंत्री जगदीश यादव गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने रविवार को गांव सीहा, लुहाना, धवाना, मंदोला, बोहका, ऊंचा, ढाणी जरावता, निमोठ, ज़ैनाबाद, बुढ़ौली गांव में सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिसका उल्लेख किया जा सके। कांग्रेस की सरकार बनने पर कोसली में आईएमटी की स्थापना की जाएगी।
जगदीश यादव ने कहा कि आईएमटी की स्थापना से युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्य करती है। जगदीश यादव और कोसली के प्रभारी सोनू हुड्डा का स्वागत किया गया। इस मौके पर रामफल कोसलिया, संजय भाला, सीए हिम्मत सिंह, दीवान सिंह चौहान ओर ललित मेहरा भी मौजूद थे।