फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bike youth 3 thousand money

बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल दिखाकर 3 हजार की नकदी से भरा पर्स छीना

Sat, 23 Jan 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
bike youth 3 thousand money
शहर के नसीयाजी रोड पर रात को बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल दिखा कर एक व्यक्ति से पर्स छीन लिया। पर्स में करीब तीन हजार रुपये की नकदी थी। पैसे छीनने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला शांति नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार की रात को करीब 9 बजे वह नसीयाजी रोड पर जा रहा था। लोटस गार्डन के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया तथा पिस्तौल दिखा कर जेब से पर्स छीन लिया। पर्स में तीन हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। लूटपाट के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। शहर थाना पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत पर तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed