फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider killed in canter collision, fellow injured

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार सुरक्षाकर्मी की मौत, साथी घायल

Tue, 06 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in canter collision, fellow injured
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल स्थित ओढ़ी कट पर एक कैंटर व बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक सुरक्षाकर्मी व उसका साथी घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। बावल थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव शेखपुर निवासी धर्मबीर बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में बतौर सुरक्षाकर्मी (गार्ड) की नौकरी करता था। रविवार को वह दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुजर रहा था तभी असाही इंडिया पुल के समीप खड़ा झुंझुनू का रहने वाला भवानी सिंह उसे मिल गया। भवानी को गांव चांदुवास स्थित आरा मशीन से लकड़ी लेकर आनी थी, इसलिए वह धर्मबीर की बाइक पर बैठ गया। रास्ते में लघुशंका लगने पर ओढ़ी कट के पास दोनों सड़क किनारे रूक गए। इसी बीच चांदुवास जाने के लिए जैसे ही धर्मबीर ने बाइक स्टार्ट की तो पीछे रहे एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपी चालक मौके पर ही कैंटर छोड़कर भाग गया। भवानी राहगीरों की मदद से धर्मबीर को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची बावल थाना पुलिस ने भवानी सिंह की शिकायत पर कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बावल थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कैैंटर को जब्त कर चालक के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed