{"_id":"699363bb2312dfbffb051cb8","slug":"bike-rider-dies-in-collision-between-bike-and-car-rewari-news-c-198-1-rew1001-233704-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत
Tue, 17 Feb 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
हरीश मृतक
रेवाड़ी। बावल रोड पर गांव बिठवाना के पास रविवार रात बाइक और कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई।
निमोठ निवासी 25 वर्षीय हरीश बावल की कंपनी में काम करते थे। रविवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव बिठवाना के पास उनकी बाइक कार से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई।
कार में आग लगने से उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घायल मोटरसाइकिल सवार हरीश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प
रिवार के इकलौते बेटे हरीश की पिछले साल 23 नवंबर को शादी हुई थी। कार ड्राइवर मदन खरपा राम की ढाणी का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।