फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Big game of land mafia in Dharuhera, captured government road

Rewari News: धारूहेड़ा में भू-माफिया का बड़ा खेल, सरकारी रास्ते पर दे दिया कब्जा

Sat, 03 Aug 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Big game of land mafia in Dharuhera, captured government road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। कस्बे में नंदरामपुर बास रोड से सरकुलर रोड हरिजन चौपाल के कॉर्नर तक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। डीएमसी ने राजस्व विभाग को पत्र लिखकर फिरनी व नगर पालिका की जमीन की निशानदेही कर कार्रवाई करने को कहा है। सड़क पर हरिजन चौपाल से लेकर सरकुलर रोड नंदरामपुर बास तक अवैध कब्जों को तत्काल प्रभाव से हटाने की बात कही है।
अवैध कब्जे की वजह से फिरनी की सड़क 33 फीट से 12 फीट तक सिमट गई है। नगरपालिका की ओर से 27 जून को मार्ग पर निशानदेही करके पैमाइश की गई थी। इसके बाद बड़ा खुलासा सामने आया था। नगरपालिका की खुद की सरकारी जमीन पर कब्जा हो गया है। यहां तक की रास्ते की रजिस्ट्री तक हो गई है। काफी लोग फिरनी पर कब्जा किए हुए हैं। भू-माफिया ने राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से मिलकर बड़ा खेल किया है। सोहना रोड हरिजन चौपाल की ओर से भी 17 फीट फिरनी की जमीन को भू-माफिया ने बेच दिया है। बताया जा रहा है कि एक सेवानिवृत्त पटवारी ने पैसे लेकर फिरनी की जमीन पर कब्जा कराया है। कस्बावासियों ने प्रशासन से फिरनी की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


सीसी रोड का कार्य काफी दिनों से लटका

नगरपालिका धारूहेड़ा की ओर से कस्बे के सरकुलर रोड पर बनाए जाने वाले सीसी रोड का कार्य काफी दिनों से लटका हुआ है। निशानदेही करने के बाद भी नगरपालिका की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है, क्योंकि सड़क पर लोगों ने जगह-जगह कब्जा किया है, जिससे 33 फीट की सड़क सिमट कर मात्र 12 फीट चौड़ी रह गई है। नपा पार्षद व लोगों ने पिछले दिनों नपा अधिकारियों से सड़क की सही ढंग से निशानदेही करके अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। अब निशानदेही होने के बाद भी नगर पालिका सुस्त नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारूहेड़ा में हर मार्ग पर अतिक्रमण

धारूहेड़ा के सभी मार्गों पर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण है। अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। कस्बे के भगत सिंह चौक, जय मार्केट, शमशेर मार्केट, सोहना रोड व नंदरामपुर बास रोड पर अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा सड़कों पर लोग आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करते हैं। सड़कों पर रेहड़ी लगाने वाले भी होते हैं जिससे जाम की स्थिति पैदा होती है। इसके बाद भी नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।


वर्जन

वास्तविक स्थिति में हम कोई परिवर्तन नहीं कर सकते हैं। जो उचित कार्रवाई होगी, उसी के नियमानुसार अवैध अतिक्रमण या सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य करवाया जाएगा।-प्रवीण कुमार, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed