फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Big cage ordered from Gujarat to catch tiger

Rewari News: बाघ को पकड़ने के लिए गुजरात से मंगवाया बड़ा पिंजरा

Mon, 02 Sep 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Big cage ordered from Gujarat to catch tiger
फोटो: 19रेवाड़ी। कैमरे में कैद हुआ बाघ। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। राजस्थान के भगाना गांव में पहुंचा बाघ फिर रेवाड़ी के गांव झाबुआ के जंगल में पहुंच गया है। गांव झाबुआ में बाघ के पंजों के निशान पाए गए हैं। बाध को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गुजरात के गीर से बड़ा पिंजरा मंगवाया है। गांव झाबुआ में बाघ के आने से फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
झाबुआ के जंगल में बाघ के आने से वन विभाग की टीम फिर चिंतित है। वन विभाग की टीम को बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। वन विभाग के अधिकारियों ने अब बाघ को पकड़ने के लिए गुजरात के गीर से एक बड़ा पिंजरा मंगवाया है। इस बार वन विभाग को पूरी उम्मीद है कि गुजरात से लाए गए पिंजरे में बाघ जरूर कैद होगा। इससे पहले जब बाघ झाबुआ के जंगल में था तो उसे पकड़ने के लिए शिकार की व्यवस्था की गई थी जिससे बाघ अपना पेट भर लेता था। आशंका जताई जा रही है कि राजस्थान में पहुंचे बाघ को शिकार नहीं मिला होगा जिससे वह फिर झाबुआ में लौट आया है। इस बार पूरी उम्मीद है कि बाघ पिंजरे में मांस के लालच में जरूर कैद हो जाएगा।
विज्ञापन


बाघ को पकड़ने के लिए सरिस्का टीम की तरफ से झाबुआ बीहड़ में 10 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम ट्रैंकुलाइजर के साथ बाघ की तलाश में है। बाघ के राजस्थान पहुंचने के बाद टीम को कुछ राहत मिली थी लेकिन अब बाघ के झाबुआ के जंगल में आने की जानकारी मिलने पर फिर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 महीने पहले बाघ जंगल से निकलकर गया था रेवाड़ी

गौरतलब है कि 8 महीने पहले भी ये टाइगर सरिस्का के जंगल से निकलकर रेवाड़ी तक चला गया था। उस समय हरियाणा बॉर्डर के आस-पास गांव में वनकर्मियों पर हमला कर दिया था, जिसमें एक वनकर्मी को टाइगर ने दबोच लिया था, लेकिन वह बच गया था। वहीं, फॉरेस्टर बेहोश हो गया था। उससे पहले कोटकासिम के पास एक किसान पर हमला किया था। एक नीलगाय को खाने की भी पुष्टि हुई थी। इस बार खैरथल-तिजारा जिले में गत वीरवार को 6 घंटे में 4 लोगों पर बाघ ने हमला किया था।

--
वर्जन:
वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रही है, मगर सफलता नहीं मिल रही है। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने अब बाघ को पकड़ने के लिए गुजरात के गीर से एक बड़े और विशेष पिंजरे को मंगवाया है।- प्रेम कुमार, वन रेंज अधिकारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed