फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bhiwadi Sports Club defeated Technology Team

Rewari News: भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने टेक्नोलाॅजी टीम को हराया

Thu, 02 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bhiwadi Sports Club defeated Technology Team
फोटो : 1जीत के बाद खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। संवाद
भिवाड़ी। काली खोली मंदिर स्थित क्रिकेट मैदान पर 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब ने टेक्नोलॉजी की क्रिकेट टीम को 15 रनों से पराजित किया। यह मैच भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने कप्तान दिनेश बेदी के नेतृत्व में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए। सचिन तंवर ने नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

साजिद ने 20, कप्तान दिनेश बेदी ने 11, सतीश चौधरी ने 15 और सचिन चौहान ने 12 रन का योगदान दिया। इंटेक टेक्नोलॉजी के गेंदबाजों में आबिद खान और इरफान अली ने 2-2 विकेट लिए, जबकि संदीप और रकीम खान को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में टेक्नोलॉजी की टीम 19.5 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संदीप ने 28 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि रकीम खान ने 20, मोहम्मद ने 18, आबिद खान और राहुल खान ने 10-10, और इरफान अली ने 8 रन बनाए।

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों में साजिद ने 3 विकेट, सचिन तंवर, वीनू राज और हिमांशु ने 2-2 विकेट, और उप-कप्तान मेहुल देशवाल ने 1 विकेट लिया।

मैच के अंत में सचिन तंवर को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज, साजिद को बेस्ट गेंदबाज, और संदीप को बेस्ट फाइटर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान और मानव मंगल विकास समिति ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed