फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BhaViP provided meals to workers.

Rewari News: भाविप ने श्रमिकों को कराया भोजन

Fri, 10 Jul 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
BhaViP provided meals to workers.
लेबर चौक पर श्रमिकों को भोजन कराते भाविप के पदा​धिकारी। स्त्रोत : भाविप
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर सेवा प्रकल्प के तहत सेक्टर-5 स्थित लेबर चौक पर 250 श्रमिकों और राहगीरों को भोजन कराया गया। परिषद के सेवा संयोजक हुक्मचंद प्रजापत ने बताया कि परिषद प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर श्रमिकों को भोजन कराती है। प्रांतीय पर्यावरण संयोजक मुकेश सैनी ने कहा कि परिषद सेवा कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखती है। अध्यक्ष दिनेश सैनी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर रामकिशोर सैनी, प्रेम मेहंदीरत्ता, डॉ. दीपक सैनी, दयाराम आर्य, नितिन गोयल, योगेश शर्मा, अजय गुप्ता, नंदलाल ढींगरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed