फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bharatendu Harishchandra top honor to Professor Siddharth

Rewari News: प्रोफेसर सिद्धार्थ को भारतेंदु हरिश्चंद्र शीर्षस्थ सम्मान

Fri, 03 Jan 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bharatendu Harishchandra top honor to Professor Siddharth
फोटो : 01रेवाड़ी के साहित्यकार प्रो. रमेश सिद्धार्थ को सम्मानित करते युवा उत्कर्ष साहित्यिक म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज से अंग्रेजी प्राध्यापक पद से सेवानिवृत्त वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रमेश सिद्धार्थ को दिल्ली में वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित भारतेंदु हरिश्चंद्र शीर्षस्थ सम्मान से सम्मानित किया गया है। साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े संगठनों ने उस उपलब्धि पर प्रो. रमेश को बधाई दी है।

साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, दिल्ली की ओर से आयोजित 11वें अखिल भारतीय साहित्य उत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रो. सिद्धार्थ को संस्था के सर्वोच्च वार्षिक सम्मान से अलंकृत किया गया। इसमें शाल, प्रशस्ति पत्र तथा ग्यारह हजार रुपये सम्मान राशि भेंट की गई। इस अवसर पर देशभर के रचनाकारों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नाहड़िया ने बताया कि कथा साहित्य तथा कविता-गजल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु उन्हें इस सम्मान से अलंकृत किया गया है। प्रोफेसर सिद्धार्थ ने मंच के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन


प्रो. सिद्धार्थ की उपलब्धि पर रेवाड़ी के साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े संगठनों बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मास्टर नेकीराम साहित्य एवं लोकनाट्य परिषद, राष्ट्रीय कवि संगम, नटराज, पं. हेमचंद्र वैज्ञानिक स्मृति मंच, पब्लिक एजुकेशन बोर्ड, हमारा परिवार आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed