फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Best performing participants honored

Rewari News: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी सम्मानित

Sat, 25 Jan 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Best performing participants honored
फोटो : 30कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम
नांगलमूंदी। गांव बासदूदा में शहीद जसवंत सिंह सरकारी स्कूल में खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली हाइकोर्ट के वकील जेएस मराठा एवं रेवाड़ी कोर्ट के वकील पवन कुमार वत्स बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम व प्रतियोगिता होने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। बच्चों को प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन भावना व सोनू कुमारी ने किया। कार्यक्रम में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी प्रधान एवं सदस्य सहित स्कूल अध्यापक मौजूद रहे। स्कूल मुख्य अध्यापक विनोद कुमार ने सभी का कार्यक्रम में आने पर आभार जताया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, महिपाल, यजवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed