फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Best performing cadets honoured

Rewari News: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित

Fri, 11 Jul 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 11 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Best performing cadets honoured
फोटो : 1सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते। स्रोत : संस्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आठ हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कैंप कमांडेंट कर्नल वीएम सिंह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य कैडेट्स को घर से बाहर की परिस्थितियों में जीवन का अनुभव देना है। ये अनुभव उन्हें आंतरिक शक्ति और अनुशासन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 10 दिवसीय शिविर में कैडेट्स को गुणवान, आत्मनिर्भर और अनुशासित युवा बनने के लिए प्रेरित किया। मानसिक बाधाओं को पार कर नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजबूत मन और सशक्त चरित्र ही जीवन की दिशा तय करते हैं। कठिन राहों को अपनाना चाहिए, डरना नहीं चाहिए और शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनना चाहिए।
रेवाड़ी बटालियन से झज्जर, गुरुग्राम, चरखी दादरी, नूंह और रेवाड़ी जिलों के कुल 65 शिक्षण संस्थान संबद्ध हैं। शिविर में बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल वीएम सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल सोमवीर डबास, सूबेदार मेजर सुरजीत सिंह, सूबेदार विनोद पायल, सूबेदार जोगेंद्र सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. कविता, सेकंड अफसर सरिता देवी और जीसीआई दीपिका कंवर के साथ 12 शिक्षण संस्थाओं की अध्यापिकाओं ने शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इन्हें किया गया सम्मानित
समापन समारोह के दौरान फायरिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीनियर और जूनियर कैडेट्स को सम्मानित किया गया। ड्रिल में ब्रावो कंपनी को प्रथम और एक्को कंपनी को द्वितीय स्थान, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एक्को प्रथम और डेल्टा द्वितीय रहा। टग ऑफ वॉर में एक्को कंपनी ने प्रथम और ब्रावो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल गायन, समूह गीत, भाषण एवं कविता पाठ, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस शिविर में कुल 41 कॉलेजों और स्कूलों के 574 कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed