फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Benefits of government schemes will be delivered to the public through citizen's identity card

नागरिक पहचान पत्र के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Sun, 19 Sep 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Benefits of government schemes will be delivered to the public through citizen's identity card
वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी। - फोटो : Rewari
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि परिवार पहचान पत्र हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से समाज में अंतिम छोर पर खड़े नागरिक तक सरकार की लोकहितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की परिवार पहचान पत्र व मेरी फसल मेरा ब्योरा से संबंधित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी परिवार पहचान पत्र में दर्शाई गई आय, जाति व दिव्यांगजन के सत्यापन के कार्य को तेजी से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की देरी एवं लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आय का सत्यापन इसलिए करवाया जा रहा है ताकि गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार कल्याण योजना में शामिल कर उनके आय के माध्यम जुटाकर इनकी आय को बढ़ाया जा सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जिन लोगों ने अपना परिवार पहचान पत्र या फैमिली आईडी नहीं बनवाई है वे इसे बनवा लें, क्योंकि भविष्य में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लाभपात्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अपनी व अपने परिवार की सही जानकारी भरें, यह सभी के हित में है। सही जानकारी होने से पात्र लाभार्थी को सही समय पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा के किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है जो कृषि और किसानों से संबंधित समस्त जानकारी को एकत्रित करके रखता है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार को प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल का जो नुकसान होता है उसका उचित मुआवजा देने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज किसानों के डाटा व कृषि विभाग द्वारा दर्ज कराए गए डाटा के मिलान उपरांत जिन किसानों का डाटा मिसमैच पाया गया है उनकी सूची गांवों में चस्पा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को अपना डाटा सही करना हो वे लॉगिन आईडी से लॉगिन करके डाटा दुरुस्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीईओ जिप जयदीप कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमजीजीए अमन वालिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed