{"_id":"64e8e5bb9f01b7f4b90abf34","slug":"beekeeper-was-robbed-by-taking-hostage-rewari-news-c-198-1-rew1001-3803-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मधुमक्खी पालक को बंधक बनाकर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मधुमक्खी पालक को बंधक बनाकर लूट
Fri, 25 Aug 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गुरावड़ा में मधुमक्खी पालन कर रहे बिहार के एक मधुमक्खी पालक को बंधक बनाकर 4-5 आरोपियों उसका मोबाइल फोन और मधुमक्खियों के 40 डिब्बे लूट ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के पटराहा निवासी बीरबल ने बताया कि उसने गुरावड़ा की चांदबाई धर्मशाला में मधुमक्खियों के 250 डिब्बे रखे हुए हैं। रात को वह धर्मशाला में सोया था। आधी रात को वहां आए चार-पांच लोगों ने उसे चारपाई पर ही रस्सी से बांध दिया। इसके बाद वह उसे उठाकर दूर खेतों में छोड़ आए। उसने किसी तरह खुद को रस्सियों से खोला। वापस आने पर देखा तो उसका मोबाइल फोन व मधुमक्खियों के 40 डिब्बे गायब मिले। इसके बाद उसने पास में रहने वाले उसके दूसरे साथी के पास जाकर पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।