{"_id":"66aab6b7f3995f1f390e0c07","slug":"beaten-with-sticks-over-love-marriage-rewari-news-c-198-1-rew1001-207568-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रेम विवाह को लेकर लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रेम विवाह को लेकर लाठी-डंडों से पीटा
Thu, 01 Aug 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में प्रेम विवाह को लेकर एक युवती के परिजनों ने युवक की मां पर हमला कर दिया। उन्होंने कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा। युवती को जबरन घर से यूपी ले गए।
दरअसल यूपी के संभल जिले के एक गांव के एक युवक ने 28 मई को यूपी के बदायूं जिले की एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों ने शादी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में रजिस्टर्ड करवा लिया था। इसके बाद दोनों रेवाड़ी के गांव जट भूराथल में आकर रहने लगे। युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पहले से ही यहां रह रहे थे। इसलिए युवक भी रेवाड़ी में आकर बेलदारी करने लगा।
युवक ने बताया कि शादी से युवती के परिजनों ने पहले भी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि मंगलवार को युवक और पिता ड्यूटी पर गए थे। उसका 12 वर्षीय छोटा भाई स्कूल गया था। मारपीट करके आरोपी युवती को अपने साथ ले गए। जब छोटा भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी थी। भाभी भी घर पर नहीं थी। उसने आसपास के लोगों की मदद से पिता और भाई को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।