फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Be careful if you receive a call to update your KYC: SP

केवाईसी अपडेट करने के लिए आए कॉल तो हो जाएं सावधान : एसपी

Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Be careful if you receive a call to update your KYC: SP
रेवाड़ी। पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी हो रही है। अगर केवाईसी अपडेट करने के लिए कोई कॉल आए तो सावधान हो जाएं।
विज्ञापन

साइबर ठग स्वयं को बैंक अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करते है और फर्जी एसएमएस, कॉल या ई मेल कर यह कहते हैं कि यदि आपने अभी केवाईसी अपडेट नहीं कराया तो आपका खाता ब्लॉक हो जाएगा। साइबर ठग केवाईसी अपडेट के बहाने लोगों से बैंक, यूपीआई और वॉलेट खातों की संवेदनशील जानकारी लेते हैं। फिर आगे की प्रक्रिया के बहाने ओटीपी नंबर लेकर बैंक खाते से रुपए निकाल लेते है। नागरिकों को ठगी का तब पता चलता है, जब उन्हें निकासी का मैसेज आता है।
विज्ञापन

तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed