फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bawal Road will remain closed from 12 noon till the end of the rally during the Prime Minister's rally

प्रधानमंत्री की रैली के दौरान 19 अक्टूबर को 12 बजे से रैली खत्म होने तक बावल रोड बंद रहेगा

Fri, 18 Oct 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bawal Road will remain closed from 12 noon till the end of the rally during the Prime Minister's rally
एसपी नाजनीन भसीन - फोटो : Rewari
बावल रोड स्थित राजीव चौक के निकट हुड्डा मैदान में 19 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली होगी। इसको लेकर दोपहर 12 बजे से रैली खत्म होने तक बावल रोड को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक हर पहलू पर काम किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि 19 तारीख को 12 बजे से प्रधानमंत्री के वापस जाने तक हाईवे से बावल रोड से रेवाड़ी की ओर आने वाले वाहन चालक तथा हाईवे से रेवाड़ी रोड पर पड़ने वाले गांवों के वाहन चालक इस दिन किसी दूसरे रास्ते से होकर ही रेवाड़ी आएं। उन्होंने बताया की इस दौरान राजीव चौक के पास से बावल रोड की तरफ जाने वाले रास्तों को भी बंद रखा जाएगा। एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस दिन ट्रैफिक ब्लॉक वाले रास्तों की बजाए किसी दूसरे रास्ते को चुने ओर पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed