फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bar Association office bearers took oath of office and secrecy

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Thu, 23 Dec 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bar Association office bearers took oath of office and secrecy
रेवाड़ी। बार में बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रधान शमशेर यादव ने कहा कि वह वकीलों की गरिमा पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को एक लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया है। इसके साथ ही किसी अधिवक्ता की मृत्यु के पश्चात उसके चेंबर की ऑक्शन के बाद कीमत उसके आश्रितों को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि जनवरी से स्थायी उपभोक्ता अदालत काम कर सकेगी। इसमें सदस्यों की स्थायी नियुक्ति कर दी गई है। जिले में लंबे समय से कंज्यूमर कोर्ट में स्थायी नियुक्ति न होने के कारण उपभोक्ता अदालतें काम नहीं कर पा रही थीं।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख एवं बार एसोसिएशन के प्रधान रहे सतीश यादव ने भी बार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की ताकत ही उनकी पहचान है। अधिवक्ताओं की एकता ही ऐसा हथियार है जो समाज में उन्हें मान सम्मान दिलाती रही है। उन्होंने अधिवक्ताओं से गरिमा पूर्ण व्यवहार रखने तथा अदालत से भी अधिवक्ताओं के प्रति उदारता पूर्ण रवैया रखने की बात कही। इस दौरान नव निर्वाचित उपाध्यक्ष शौकीन शर्मा, सचिव राखी शर्मा, सह सचिव सुनील कुमार, विपुल यादव ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रविंदर यादव, विनय यादव, बाबूलाल खोला, शंकर सिंह, हरीश शर्मा, एसएस राव, अश्विनी तिवारी, कामरेड राजेंद्र, सुरेश यादव, अकाश यादव, मानसिंह गुप्ता, भरत गुप्ता सहित सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed