{"_id":"61ba45177c5a3203e9688996","slug":"bar-association-elections-candidates-intensify-their-campaign-rewari-news-rtk6328399107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान किया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान किया तेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। 17 दिसंबर को होने वाले जिला बार के चुनावों के मतदान का समय नजदीक आते ही माहौल पूरा गरमा गया है। चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मतदान को लेकर दो दिन शेष रहने पर प्रत्याशी दिन-रात प्रचार में जुटे हैं। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट शंकर सिंह और एडवोकेट अश्विनी तिवारी ने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर बाद चार बजे तक वोटिंग होगी तथा इसके पश्चात मतगणना की जाएगी। वोटिंग ईवीएम से होगी।
उन्होंने जिला बार के चुनावों की चर्चा कोर्ट से लेकर पूरे शहर में हो रही है। अधिवक्ताओं के अलावा शहर के लोग भी अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है जब होर्डिंग, बैनर, पोस्टर सिर्फ बार एसोसिएशन परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर भर में लगे हुए हैं। प्रचार के लिए सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से मांग रहे वोट
जिला बार के 5 पदों पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। प्रत्याशी न सिर्फ होर्डिंग बैनर बल्कि अन्य माध्यमों से भी जमकर प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी हर अधिवक्ता से फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से वोट मांग रहे हैं। इतना ही नहीं मैसेज भी खूब भेज रहे हैं। सिर्फ प्रत्याशी ही नहीं उनके समर्थक अधिवक्ता भी दिन में कई-कई बार फोन करके वोट की अपील कर रहे हैं। बार एसोसिएशन का चुनाव समय के साथ काफी हाईटेक हो गया है।