{"_id":"5f590dad8ebc3ea3e2210dcd","slug":"bank-two-youth-one-lacs-rewari-news-rtk5728066164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे युवक के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने का प्रयास, शोर मचाने पर भागे बदमाश
विज्ञापन
बैंक कोसली थाना क्षेत्र के गांव नठेड़ा के समीप बैंक में एक लाख रुपये जमा कराने जा रहे एक युवक से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को देखकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव जाहिदपुर निवासी पवन कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर बुधवार को एक लाख रुपये की नकदी लेकर कोसली बैंक में जमा कराने जा रहा था। गांव नठेड़ा के समीप पीछे से दो बाइकों पर चार युवक आए तथा पवन को रुकवा लिया तथा मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने पवन की जेब में रखी नकदी को छीनने का प्रयास किया। पवन द्वारा शोर मचाने पर नठेड़ा गांव के ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर चारों युवक बिना नकदी छीने ही वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना कर दी। पुलिस ने पवन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जल्द करेंगे काबू: ब्रह्मजीत
कोसली थाना के कार्यवाहक प्रभारी ब्रह्मजीत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नठेड़ा के समीप लूटपाट हुई है। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को सुराग लगा लिया जाएगा, लेकिन आरोपी नकदी छीनने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
जल्द करेंगे काबू: ब्रह्मजीत
कोसली थाना के कार्यवाहक प्रभारी ब्रह्मजीत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नठेड़ा के समीप लूटपाट हुई है। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को सुराग लगा लिया जाएगा, लेकिन आरोपी नकदी छीनने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन