फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ban on chains, earrings and watches on 2nd and 3rd December

Rewari News: एचटेट 2 और 3 दिसंबर को, चेन, बालियां और घड़ी पर पाबंदी

Sat, 25 Nov 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ban on chains, earrings and watches on 2nd and 3rd December
रेवाड़ी। डीसी, राहुल हुड्डा
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन शनिवार 2 दिसंबर और रविवार 3 दिसंबर 2023 को करवाया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाये गए महत्वपूर्ण नोट और निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनका पालन करना सुनिश्चित करें। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं हो रहे हैं, वे अपने कन्फर्मेशन पेज के साथ बोर्ड मुख्यालय, भिवानी के कमरा नं 28 में कार्यालय दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में यदि किसी अभ्यर्थी को तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है तो हेल्पलाइन नम्बर 9358767113 और ई-मेल पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


नेत्रहीन व अशक्त अभ्यर्थियों को मिलेगी लेखक की सुविधा

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि नेत्रहीन और अशक्त अभ्यर्थी जिनकी अशक्तता 40 प्रतिशत या इससे अधिक है, जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हैं और लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं तो ऐसे अभ्यर्थी को स्वयं लेखक के चयन की अनुमति दी जाती है अथवा उनके अनुरोध पर बोर्ड कार्यालय की ओर से प्रदान किया जा सकता है। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से कम से कम 7 दिन पहले बोर्ड मुख्यालय में सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक कमरा नं 28 में समय रहते सम्पर्क सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी के अनुरोध पर लेखक की सुविधा केन्द्र अधीक्षक की ओर से भी दी जा सकती है। इसके लिए अभ्यर्थी कम से कम 2 दिन पहले दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक केंद्र अधीक्षक से सम्पर्क करें। लेखक के लिए शैक्षिक योग्यता सीनियर सेकेंडरी से अधिक नहीं होनी चाहिए। 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा केन्द्र पर इन वस्तुओं की रहेगी अनुमति व पाबंदी

मंगलसूत्र पहनने, बिन्दी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिन्ह ले जाने की अनुमति होगी। अन्य किसी प्रकार जैसे अंगूठी, चेन, बालियां, हार, लटकन और ब्रोच इत्यादि जैसे सभी गहने, किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटुथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, घड़ी, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, प्लास्टिक पाउच, कोरा या मुद्रित कागज और लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

यह रहेगा परीक्षा का समय

2 दिसंबर लेवल-3 (पीजीटी) : 3 से 5:30 बजे (शाम)

3 दिसंबर लेवल-2 (टीजीटी) : 10 से 12:30 बजे (शाम)

3 दिसंबर लेवल-1 (पीआरटी) : 3 से 5:30 बजे (शाम)

-----------

परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य दस्तावेज

प्रवेश पत्र का प्रिंट रंगीन फोटो के साथ

रंगीन प्रवेश पत्र के बिना, प्रवेश पत्र पर लगी फोटो के साथ छेडखानी

प्रवेश पत्र की केंद्र प्रति व कैंडिडेट प्रति का एक-एक रंगीन प्रिंट आउट,रंगीन फोटो जरूरी

आवेदन के समय पंजीकृत किए गए फोटो पहचान पत्र को लेकर आना जरूरी

परीक्षा हेतु केवल ब्लैक बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग की अनुमति

2 घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें

परीक्षा आरम्भ होने से 1 घंटा पहले अभ्यर्थी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

अभ्यर्थी को किसी भी अवस्था में केन्द्र व विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed