फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bal Bhavan reverberated with Hare Rama- Hare Krishna...

Rewari News: हरे राम- हरे कृष्ण... से गुंजायमय हुआ बाल भवन

Sun, 30 Nov 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bal Bhavan reverberated with Hare Rama- Hare Krishna...
बाल भवन में जिला स्तरीय गीता महोत्सव में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। गीता महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक मंच से गीता थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांधकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। हरे राम-हरे कृष्ण.. की प्रस्तुति से श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

गीता महोत्सव में प्रतिभागियों द्वारा शलोकाचारण, गीता सार, नृत्य नाटिका, योग, भजन, देशभक्ति समूह गान, हरियाणवी समूह गान, एकल अभिनय, समूह नृत्य भजन, समूह नृत्य, हरियाणवी पॉप, समूह नृत्य नारी शक्ति, रागनी, एकल गायन, कृष्ण अर्जुन संवाद, नृत्य, लघु नाटिका सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर मन मोह लिया।
विज्ञापन

विश्व में अध्यात्म की पहचान बनाए है गीता का ज्ञान : वंदना पोपली
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत बाल भवन में जिलास्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ .वंदना पोपली ने गीतापुरम में गीता पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक मंच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि गीता का ज्ञान धर्म के साथ-साथ विश्व में अध्यात्म और समस्त ज्ञान से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यूएनओ में भी गीता के बारे में भी विस्तार से चर्चा और मंथन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता का उपदेश देकर हरियाणा की पहचान बनाई है।
उन्होंने विद्यार्थियों से भी गीता को जरूर पढ़ते हुए इसमें निहित ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। डॉ. वंदना ने कहा कि गीता मानव के संपूर्ण जीवन का एक अलौकिक दर्शन है और जो व्यक्ति इसका अनुसरण करता है, वह सर्वश्रेष्ठ बन जाता है।

उन्होंने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने कहा था कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी खराब हो, वह सदैव एक जैसी नहीं रहती, उनमें निरंतर बदलाव होता रहता है लेकिन मनुष्य को यदि अपने जीवन में बदलाव और तरक्की लानी है तो गीता में निहित श्लोकों का अनुसरण करना होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed