{"_id":"6712a59c229052600f04b4f3","slug":"bajra-curry-kept-in-the-field-got-burnt-due-to-fire-rewari-news-c-198-1-rew1001-210675-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आग लगने से खेत में रखी बाजरे की कड़बी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आग लगने से खेत में रखी बाजरे की कड़बी जली
Fri, 18 Oct 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। गांव लिसान में बाजरे की पुली में लगी आग। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव लिसान में एक खेत में रखी बाजरे की कड़बी में आग लग गई। घटना में कड़बी जलकर राख हो गई जिससे किसान को नुकसान पहुंचा है।
गांव लिसान निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह किसान है। इस बार उसने बाजरे की खेती की थी। करीब 52 एकड़ बाजरे की पुली (कड़बी) एकत्रित कर भगवानपुर की ढाणी गांव लिसान की पंचायत की जमीन पर रखी थी। कड़बी को बेचना था। शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने उसकी कड़बी में आग लगा दी। जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। पुलिस और फिर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तबतक कड़बी जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।