फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Badra rains throughout the day, 62 mm rain in Bawal and 53 mm in Rewari

दिनभर बरसे बदरा, बावल में 62 व रेवाड़ी में 53 एमएम बारिश दर्ज

Wed, 19 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Badra rains throughout the day, 62 mm rain in Bawal and 53 mm in Rewari
जिले में बुधवार को दिनभर हुई बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। आलम यह था कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। देर शाम तक बारिश जारी रही। इससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं प्रशासन की लापरवाही के कारण अनाज मंडी में खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया, लेकिन प्रशासन की ओर से खुले में पड़े गेहूं को ढकने का भी प्रयास नहीं किया गया। जिले के बावल क्षेत्र में सबसे ज्यादा 62 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं रेवाड़ी शहर में 53 एमएम बारिश हुई। लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण शहर से लेकर गांवों तक की सड़कों पर पानी भर गया। इससे आना-जाना लोगों के लिए दुश्वार हो गया है। जर्जर सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस तरह की स्थिति में मौसम अनुकूल होने के बाद भी लोग बारिश की वजह से काफी परेशान हो गए हैं। शहर के नई बस्ती, नई आबादी, राजीव नगर, झज्जर फ्लाईओवर के आसपास, हंसनगर, कुतुबपुर व रेलवे स्टेशन के आसपास के मोहल्लों की स्थिति तो और भी खराब बनी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक दिक्कत पशु पालकों व दिहाड़ी मजदूरी करने वालों को हुई। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी। दिनभर बारिश चलती रही। कभी तेज तो कभी हकली बारिश के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन तक जिले में ओरेंज अलर्ट घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

सावधनी नहीं बरती तो आ सकते है वायरल की चपेट में
पिछले कई दिनों से हो बूंदाबांदी व बारिश लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर बन सकती है। हालांकि फसलों की बुआई के लिए लाभदायक है, लेकिन बूंदाबांदी वायरल को बढ़ावा दे सकती है। ऐसे में चिकित्सकों द्वारा पूरी तरह से सावधानी बरतने के साथ ही गर्म पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए अच्छी है बारिश : कृषि वैज्ञानिक
कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेएस यादव ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। आजकल किसानों ने जो कपास, ज्वार व बाजरे की फसल खेतों में लगा रखी है, उनके लिए बारिश वरदान बन कर बरस रही है। इससे किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ी है।
ये हैं बारिश की स्थिति
बावल 62 एमएम
रेवाड़ी 53 एमएम
नाहड़ 38 एमएम
पाल्हावास 30 एमएम
कोसली 26 एमएम
डहीना 25 एमएम
मनेठी 27 एमएम
धारूहेड़ा 10 एमएम
एक सप्ताह का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
13 मई 35.5 22.5
14 मई 39.5 21.6
15 मई 38.5 22.5
16 मई 40 21
17 मई 38 25
18 मई 28.5 26
19 मई 24.5 21.5
नोट तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed