फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   baby body found in canal

लापता बच्चे का शव नहर में मिला

Sun, 28 Jul 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
baby body found in canal
सदर थाना क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ सेे शनिवार को लापता हुए करीब आठ वर्षीय बच्चे का रविवार शाम को पटौदी रोड पर स्थित नहर से शव बरामद हुआ है। लापता बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव गोकलगढ़ से शनिवार को करीब आठ वर्षीय धनश्याम रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद बच्चे का सुराग नहीं मिलने पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को शाम करीब साढे़ चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि पटौदी रोड स्थित नहर में किसी बच्चे का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। बच्चे की पहचान गोकलगढ़ निवासी लापता बच्चे घनश्याम के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मामले में सामान्य कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है घनश्याम का नहर में पैर फिसल गया था, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed