फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Baba Saheb's birth anniversary will be celebrated at Ambedkar Chowk

Rewari News: आंबेडकर चौक पर मनाई जाएगी बाबा साहेब की जयंती

Wed, 09 Apr 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's birth anniversary will be celebrated at Ambedkar Chowk
हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक परिषद की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत :
रेवाड़ी। द हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक परिषद की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम शर्मा ने की। बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में सभी वक्ताओं ने स्थानीय आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

खुशीराम शर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है और वे एक महान समाज सुधारक और एक राजनीतिज्ञ थे। महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, मजदूरों और उन सभी समुदाय में जिनके लिए भीमराव आंबेडकर ने लड़ाई लड़ी, विशेष रूप से उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने निम्न वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। वे जीवनभर समाज सुधारक और अर्थशास्त्री रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जांगिड़, शहरी प्रधान रणजीत सिंह बाधोरिया, लीलाराम सोनी (महासचिव), बिजेन्द्र सैनी, ललित अग्रवाल, किशन लाल खिच्ची, जयकिशन गैरा इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed