फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   B.Sc final year student commits suicide

बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने की आत्महत्या, घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Mon, 13 Sep 2021 10:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
B.Sc final year student commits suicide
रेवाड़ी। जिले में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को छात्रा का शव घर के पास ही एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बधराना निवासी 21 वर्षीय एकता बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। 21 नवंबर को उसकी शादी होनी थी। लेकिन सोमवार को उसने अज्ञात कारणों से घर के पास ही एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका हुआ देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना देने की बजाए खुद ही शव को नीचे उतारा और गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर दी। परिजन एकता की लाश को अर्थी पर सजाकर गांव के श्मशान घाट तक लेकर पहुंच गए थे। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद भाड़ावास गांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एकता के पिता का कहना है कि सब कुछ ठीक चल रहा था। लड़की की शादी भी उसकी मर्जी से ही तय की थी, फिर भी पता नहीं उसने यह कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed